मानसून की रफ्तार, आज पूरे प्रदेश में अलर्ट, सिरोही के माउंट आबू में रिकॉर्ड 8 इंच भारी बारिश दर्ज

मानसून की रफ्तार, आज पूरे प्रदेश में अलर्ट, सिरोही के माउंट आबू में रिकॉर्ड 8 इंच भारी बारिश दर्ज

जयपुर: मानसून की रफ्तार जारी है. आज पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया.सिरोही के माउंट आबू में रिकॉर्ड 8 इंच भारी बारिश दर्ज की गई. जोधपुर में मूसलाधार पानी बरसने से सड़कें घुटनों तक डूबी नजर आईं. 

मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया. आगामी 27 जुलाई तक राज्य में मानसूनी हवाओं का दौर सक्रिय रहेगा. 28 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में थोड़ी सी कमी आएगी. लेट एंट्री और लंबे ब्रेक के कारण 12 जिलों में सूखे के हालात है. प्रदेश के केवल 5 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई.

मानसून की रफ्तार, आज पूरे प्रदेश में अलर्ट: 
-सिरोही के माउंट आबू में रिकॉर्ड 8 इंच भारी बारिश दर्ज
-जोधपुर में मूसलाधार पानी बरसने से सड़कें घुटनों तक डूबी नजर आईं
-मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
-आगामी 27 जुलाई तक राज्य में सक्रिय रहेगा मानसूनी हवाओं का दौर
-28 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में आएगी थोड़ी सी कमी
-लेट एंट्री और लंबे ब्रेक के कारण 12 जिलों में सूखे के हालात
-प्रदेश के केवल 5 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई