राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह बीकानेर में, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किया ध्वजारोहण, बोले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है सरकार

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह बीकानेर में, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा किया ध्वजारोहण, बोले अपराधों पर जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है सरकार

बीकानेर: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह बीकानेर में आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ध्वजारोहण किया. साथ ही परेड का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में प्रदेश वासियों को शुभकामाएं दी. साथ देश के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम ऐसे भारत के साक्षी बन रहे जो दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. मोदी जी ने 2047 में विकसित भारत का संकल्प लिया. मोदी जी का राजस्थान से भी विशेष प्रेम है. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मोदी जी ने राजस्थान को जो सौगात दी है वो राजस्थान की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल रही है. हम संकल्प से सिद्धि की तरफ आगे बढ़ रहे है. राजस्थान ने जल सुरक्षा को सबसे आगे रखा. 91 हजार करोड़ की योजना से प्रदेश की 40 प्रतिशत जनता को पेयजल मिलेगा. शेखावाटी तक पानी पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हुआ है.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अपराधों पर जीरो टॉलरेंस पर सरकार काम कर रही है. आम लोगों से पौधारोपण की अपील करते हुए कहा कि हमारा राजस्थान विकसित होगा. आइए संकल्प लेवे, विकसित भारत का सपना साकार होगा तो राजस्थान देश का अग्रणी राज्य होगा.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत ने दुनिया को UPI दिया. डिजिटल में भारत लगातार आगे बढ़ रहा. रिफाइनरी राजस्थान के विकास का इंजन बनने जा रही. ऊर्जा,राष्ट्रीय राजमार्ग,सड़क,बिजली,पानी,स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना चल रही. किसानों की वार्षिक आर्थिक सहायता को बढ़ाया गया. गेहूं के समर्थन मूल्यों के ऊपर बोनस दिया. अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को सरकार की योजना का लाभ पहुंचे. घुमंतू,अर्द्ध घुमंतू और BPL परिवारों को अब तक 2 लाख 67 हजार पट्टे जारी किए. खाद्य सुरक्षा में 1 करोड़ नये नाम जोड़े गए. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत की बड़ी शक्ति युवा शक्ति है. सरकार ने पिछले ढाई साल में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक कदम उठाए. युवाओं को रोजगार के अवसर से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा सहयोग पोर्टल शुरू किया. सरकार के द्वारा 410 परीक्षा बिना किसी पेपर लीक आयोजित कराई. 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही.निजी क्षेत्र में भी साढ़े 4 लाख रोजगार दिए.हमारी सरकार ने युवा नीति जारी की. जिसके माध्यम से युवाओं को रोजगार मांगने वाले के स्थान पर रोजगार देने वाला बना सके.