जयपुरः शेयर बाजार फिर फिसल गए. अमेरिका-ईरान तनाव का असर दिख रहा है. गुरुवार सुबह शेयर बाजार के हाल की बात की जाए तो आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही बाजार में गिरावट दिख रही. कल देर रात बंद अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर वैश्विक बाजारों पर दिख रहा है. डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को अब तक की सबसे खतरनाक चेतावनी से तनाव बढ़ा.
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, आईटी सैक्टर के शेयरों में बिकवाली. करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ BSE सूचकांक में शुरुआत हुई. खरीदारी निकलने से तेज गिरावट से अब कुछ बाजार संभल रहे हैं. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 43.63 अंकों व NSE सूचकांक में 18.65 अंकों की गिरावट दिख रही. फिलहाल BSE सूचकांक 73,939.55 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.06 फीसदी की तेजी है.
आज फिलहाल NSE सूचकांक 23,196.30 अंक पर है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.08 फीसदी की मंदी. भारत के साथ कुछ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी उतार-चढ़ाव का रुख है. हांगकांग, जकार्ता, ताइवान, शंघाई के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख दिख रहा है. बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे है.