कल होगी बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा, जयपुर में 108 परीक्षा केन्द्रों पर 36,000 अभ्यर्थी पंजीकृत

कल होगी बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा, जयपुर में 108 परीक्षा केन्द्रों पर 36,000 अभ्यर्थी पंजीकृत

जयपुरः बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा कल आयोजित होगी. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा आयोजित होगी. पहली पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी. जबकि द्वितीय पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी.     

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा 14 जिलों में आयोजित होगी. 1 लाख 22 हजार 850 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए है. जयपुर में 108 परीक्षा केन्द्रों पर 36,000 अभ्यर्थी पंजीकृत है.