जयपुर: राजस्थान सरकार ने जवाई बांध के लिए बड़ा इंतजाम किया है. जवाई बांध में इस मानसून ज्यादा पानी की आवक हो सकेगी. सेई बांध के अधिशेष जल को जवाई तक पहुंचाने की कवायद पूरी हुई.
सेई बांध की सुरंग की क्षमता को दोगुना किया गया है. 395 क्यूसेक से बढ़ाकर 855 क्यूसेक टनल की क्षमता हो सकेगी. यानी सेई का अधिकतम पानी बारिश के दौरान ही डायवर्ट किया जा सकेगा.
सेई से जवाई में डायवर्ट होने वाले पानी की मात्रा औसतन 840 मिलियन घन फीट प्रतिवर्ष होगी. सेई से ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बहते पानी को गुजरात जाने से रोका जा सकेगा. जल संसाधन विभाग की मानें तो टनल को 1.5 मीटर और गहरा किया गया.
सरकार ने किया जवाई बांध के लिए बड़ा इंतजाम:
-जवाई बांध में इस मानसून हो सकेगी ज्यादा पानी की आवक
-सेई बांध के अधिशेष जल को जवाई तक पहुंचाने की कवायद पूरी
-सेई बांध की सुरंग की क्षमता को किया गया है दोगुना
-395 क्यूसेक से बढ़ाकर 855 क्यूसेक हो सकेगी टनल की क्षमता
-यानी सेई का अधिकतम पानी बारिश के दौरान ही किया जा सकेगा डायवर्ट
-सेई से जवाई में डायवर्ट होने वाले पानी की मात्रा औसतन 840 मिलियन घन फीट प्रतिवर्ष होगी
-सेई से ओवरफ्लो होकर व्यर्थ बहते पानी को गुजरात जाने से रोका जा सकेगा
-जल संसाधन विभाग की मानें तो टनल को 1.5 मीटर और गहरा किया गया