जयपुर में आज से 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान, JDA नागरिक सेवा केन्द्र में जोनवार सेवा शिविर होंगे आयोजित

जयपुर में आज से 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान, JDA नागरिक सेवा केन्द्र में जोनवार सेवा शिविर होंगे आयोजित

जयपुरः जयपुर में आज से 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान चलेगा, शहरी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष अभियान रहेगा. JDA नागरिक सेवा केन्द्र में जोनवार सेवा शिविर आयोजित होंगे. सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर लगेंगे. शिविर में प्राप्त आवेदनों का यथासंभव उसी दिन निस्तारण होगा. 

नागरिक अधिकारियों से सीधे संपर्क कर प्रकरणों का समाधान करा सकेंगे. प्राप्त आवेदनों और निस्तारण की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी. आज 7 अक्टूबर को जोन 19, 21, PRN एवं 14 को लेकर शिविर होगा. 8 अक्टूबर को जोन A, 11, 17 और 7, 9 अक्टूबर को जोन B, 12, 22 और 8 को लेकर शिविर होगा.

10 अक्टूबर को जोन C, 13, 16 और 9, 12 अक्टूबर को PRN, 14, 23 और 24, 13 अक्टूबर को जोन 7, 15, 25 और 11, 14 अक्टूबर को जोन 8, 18, B और 12, 15 अक्टूबर को जोन 9, 19, 21 और 14, 16 अक्टूबर को जोन 10, 20, 22 के लिए शिविर रहेगा. शिविरों के लिए जोन उपायुक्त होंगे प्रभारी संबंधित जोन के तहसीलदार सह-प्रभारी रहेंगे.    

आज 7 अक्टूबर को जोन 19, 21, PRN एवं 14 को लेकर होगा शिविर
8 अक्टूबर को जोन A, 11, 17 और 7,
9 अक्टूबर को जोन B, 12, 22 और 8, 
10 अक्टूबर को जोन C, 13, 16 और 9,
12 अक्टूबर को PRN, 14, 23 और 24, 
13 अक्टूबर को जोन 7, 15, 25 और 11, 
14 अक्टूबर को जोन 8, 18, B और 12, 
15 अक्टूबर को जोन 9, 19, 21 और 14, 
16 अक्टूबर को जोन 10, 20, 22 के लिए शिविर