जयपुर: शेयर बाजार में आज भी गिरावट रही. सुबह की तेजी अधिक नहीं टिक पाई. अमेरिका-इजरायल-ईरान में तनाव बढ़ने और सीज फायर टूटने की आशंका का असर है. बिकवाली की वजह से तकनीकी सपोर्ट लेवल से शेयर बाजार नीचे उतरे. आज दिन भर शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा. सुबह हरे रंग में खुले बाजार, दोपहर 12 बजे बाद लाली छाई.
आज BSE सूचकांक में 1,630.91 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. आज NSE सूचकांक में 518.05 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. BSE सूचकांक में आज सुबह 350 अंकों की मजबूती थी. बाद में बिकवाली दबाव आया. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 1092.06 अंकों की गिरावट रही. 74,775.74 अंक पर आज BSE सूचकांक बंद हुआ.
BSE सूचकांक में 1.44 फीसदी की गिरावट आई. NSE सूचकांक में आज 359.40 अंकों की गिरावट रही. 23,547.75 अंक पर बुधवार को NSE Nifty-50 सूचकांक बंद हुआ. NSE सूचकांक में आज 1.50 फीसदी की मंदी आई. तकनीकी सपोर्ट लेवल से भी NSE सूचकांक लुढ़का.
बुधवार को NSE में 3,422 कंपनियों में कारोबार हुआ. 1,145 कंपनियों के भावों में सुधार रहा. 2,171 कंपनियों में गिरावट आई. 106 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों को सतर्कता बरतने की कारोबारी सलाह दे रहे है.