कोटाः कोटा के इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. पीपल्दा समेल गांव में कैंपर गाड़ी ने बुजुर्ग को कुचल दिया. नोनेरा एबरा डेम के पास नहर निर्माण कार्य कर रही कंपनी की गाड़ी ने कुचला. टक्कर के बाद बुजुर्ग अमरलाल मीणा की मौके पर मौत हो गई. अलसुबह 3 बजे ये हादसा हुआ.
हादसे की सूचना पर मौके पर बूढ़ादीत थाना पुलिस पहुंची और शव को लेकर सुल्तानपुर सीएचसी पहुंचे. जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया. वहीं मृतक की बेटे जोधराज की रिपोर्ट पर गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. थाना एएसआई सुनील शर्मा ने जानकारी दी