Uttarakhand Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी सवारियों से भरी कार, 7 लोगों की मौत

कोटद्वार के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां सवारियों से भरी कार खाई में गिर गई. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 लोग घायल हुए है.जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त वाहन में कुल 12 लोग सवार थे.
विस्तार में

उत्तराखंडः कोटद्वार के रिखणीखाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां सवारियों से भरी कार खाई में गिर गई. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 लोग घायल हुए है.जानकारी के मुताबिक सवारियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के वक्त वाहन में कुल 12 लोग सवार थे. 

इस दर्दनाक दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कार रिखणीखाल से भंगलवाड़ गांव की ओर जा रही थी. लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही रास्ते में वाहन हादसे का शिकार हो गया.

पूरे इलाके में शोक की लहरः
हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजने की कार्रवाई जारी है. फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है.      

लौटने के दौरान हुआ हादसाः
हादसे में कार चालक की भी मौत हो गई है. अभी घायलों को निकालने का काम चल रहा है. कार में सवार सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और दीदी-भुलि योजना के फॉर्म भरने रिखणीखाल गई हुई थीं. वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ.