VIDEO: वडनगर से वाराणसी तक युवा मोर्चा सेवा यात्रा, देशभर के 1000 से अधिक युवा सेवा यात्री हुए शामिल, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: राजस्थान बीजेपी के युवा मोर्चा ने वडनगर से वाराणसी तक की सेवा यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यात्रा का संदेश है “सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण”. देशभर के 1,000 से अधिक युवा सेवा यात्री इसमें शामिल हुए. यात्रा का केंद्रीय संदेश “सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण” है. यात्रा के दौरान 16 रूट राजस्थान से गुजरे और 38 जिलों तथा 498 गांवों को कवर किया गया. बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा की अगुवाई में राज्य भर में सेवा कार्य किए गए.

वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा का महत्व केवल एक बाइक रैली के रूप में नहीं, बल्कि बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से “सेवा, युवा संपर्क और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की यात्रा” से जोड़कर पेश किया. संदेश है जन्मभूमि से कर्मभूमि तक.

--- वडनगर से वाराणसी तक की यात्रा का महत्व --- 
-यात्रा का संदेश “जन्मभूमि से कर्मभूमि तक” के रूप में रखा गया 
-25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन से जोड़ना
-17 सितंबर 2026 से शुरू अभियान को प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर से जोड़ा गया 
-राजस्थान में 16 रूट, 38 जिले और 498 गांव इससे जुड़े
-“सेवा यात्रा के दौरान केवल बाइक रैली ही नहीं बल्कि ग्राम चौपाल, युवा संवाद, किसान संवाद, लाभार्थी संवाद, स्वच्छता, श्रमदान, वृक्षारोपण, नशामुक्ति और महिला-बाल कल्याण जैसे कार्यक्रम किए गए
-उद्देश्य सेवा गतिविधियों के जरिए जनसंपर्क पर भी रहा
-सेवा यात्रा को “जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा” भी कहा गया है

यात्रा का महत्व इस बात से ही पता चलता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो से अधिक बार वर्चुअली बाइक राइडर्स से जुड़े और संवाद किया. सेवा कार्य के साथ ही पीएम मोदी से युवाओं ने अपने अनुभव शेयर किए,

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में यात्रा का स्वागत किया. युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी ने मुलाकात की. भजन लाल शर्मा ने बाइक राइडर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी राजस्थान में यात्रा की अगवानी की.

पूरी यात्रा में राजस्थान के युवा मोर्चा ने अपनी छाप छोड़ी. गांव गांव तक यात्रा पहुंची. जस्थान युवा मोर्चा की टीम ने बाइक राइडर्स का सहयोग किया और उनके साथ सेवा कार्यों में अपनी भूमिका निभाई.