जयपुर: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 48 घंटे का ड्राई डे घोषित किया गया. नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जयपुर में सूखा दिवस घोषित किया गया. पहले चरण के मतदान क्षेत्रों में 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक ड्राई डे घोषित किया गया.
संबंधित नगर निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में आदेश लागू:
दूसरे चरण के मतदान क्षेत्रों में 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा. मतगणना के दिन 14 सितंबर को भी ड्राई डे रहेगा. जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. संबंधित नगर निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों में आदेश लागू होंगे.
जयपुर में अवकाश घोषित:
आपको बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव मतदान के दिन जयपुर में अवकाश घोषित किेया गया. 9 सितंबर को 18 नगर निकायों में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा. चौमूं-शाहपुरा नगर परिषद सहित 16 नगर पालिकाओं में अवकाश रहेगा. 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य:
पुनर्मतदान होने पर संबंधित मतदान क्षेत्र में उस दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. मतदान वाले क्षेत्रों में NI Act के तहत भी अवकाश रहेगा. औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य है.
अवकाश नहीं देने वाले नियोजकों पर दंडात्मक कार्रवाई:
आकस्मिक कामगार भी सवैतनिक अवकाश के दायरे में शामिल है. कर्मचारियों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. अवकाश नहीं देने वाले नियोजकों पर दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है. जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.