घरेलू गैस की कीमतों में मध्य रात्रि को वृद्धि की घोषणा, घरेलू गैस के दामों में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि

घरेलू गैस की कीमतों में मध्य रात्रि को वृद्धि की घोषणा, घरेलू गैस के दामों में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि

जयपुर: घरेलू गैस के दामों में वृद्धि की गई. घरेलू गैस के दामों में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई. जयपुर में अब घरेलू गैस का सिलेंडर 945.50 रुपए का हुआ. गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गहलोत ने जानकारी साझा की.

आपको बता दें कि घरेलू गैस की कीमतों में मध्य रात्रि को वृद्धि की घोषणा की गई. इस वर्ष 1 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹60 की वृद्धि हुई थी.
अब एक बार फिर घरेलू गैस की दर ₹29 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ी.

आज सुबह से घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई दरें लागू होगी. घरेलू गैस सिलेंडर अब 916.50 रुपए की जगह 945.50 रुपए का मिलेगा. 5 किलो का सिलेंडर अब 11.50 रुपए की वृद्धि के साथ 352 रुपए का मिलेगा. 10 किलो का कंपोजिट सिलेंडर अब 10.50 की वृद्धि के साथ 352 रुपए का हुआ.