जयपुरः कल से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि शुरू होंगे. 23 जुलाई तक 9 दिवसीय गुप्त नवरात्रि चलेगी. साधना, सिद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का पावन पर्व है. गुप्त नवरात्रि में मां आदिशक्ति की गुप्त उपासना होती है. दस महाविद्याओं की पूजा का विशेष महत्व है. मां काली, बगलामुखी, तारा और त्रिपुर सुंदरी की आराधना होगी.
मां भुवनेश्वरी, धूमावती, छिन्नमस्ता सहित दस महाविद्याओं का पूजन होगा. आज सुबह 11:42 बजे से प्रतिपदा तिथि शुरू होगी. कल सुबह 8:20 बजे तक प्रतिपदा तिथि रहेगी. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:03 से 8:20 बजे तक है. कलश स्थापना के लिए 2 घंटे 17 मिनट का शुभ समय है.