अशोक गहलोत बोले- माहौल देखकर लगता है राजस्थान में कांग्रेस को मिलेंगी अधिक सीटें, भाजपा सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

अशोक गहलोत बोले- माहौल देखकर लगता है राजस्थान में कांग्रेस को मिलेंगी अधिक सीटें, भाजपा सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

जोधपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जोधपुर पहुंचे. इस दौरान गहलोत ने कहा कि माहौल देखकर लगता है राजस्थान में कांग्रेस को अधिक सीटें मिलेंगी. सरकार के कामकाज को लेकर गहलोत ने तीखी टिप्पणी की. हाईकोर्ट के नए भवन के क्षतिग्रस्त होने पर भी कहा कि भवन निर्माण में भविष्य में शिकायत की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए. 

नए हाईकोर्ट भवन की मॉनिटरिंग हाईकोर्ट प्रशासन कर रहा था. जोधपुर एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं पर भी गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि उद्घाटन के साथ बारिश का पानी चूना, व्यवस्थाओं की पोल खुली. कांग्रेस से 40 से अधिक बागियों को बाहर करने पर भी बयान दिया. प्रदेश कांग्रेस के निर्देश और सर्कुलर के आधार पर कार्रवाई होती है.