Chamoli Helicopter crash: चमोली में बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर क्रैश... 6 लोगों की मौत, बद्रीनाथ धाम से लौट रहा था वापस

चमोलीः चमोली में एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ. हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. हेलीकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है.  

हादसे के सूचना वाले इलाके में घने बादल छाए हुए है साथ ही लगातार भारी बारिश भी हो रही है. यही कारण है कि रेस्क्यू ऑपरेशन में टीमों को हेलिकॉप्टर की लोकेशन तलाशने में परेशानी हो रही है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं. 

सर्च ऑपरेशन जारीः
फिलहाल टीमें बदरीनाथ और जोशीमठ के बीच के इलाके में खोज अभियान चला रही हैं. सर्च ऑपरेशन में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं लेकिन खराब मौसम के चलते अब तक कोई पता नहीं लगा है. 

कुल 6 लोग थे मौजूदः
मिली जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे. जिनकी पहचान यात्री चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश और अथर्व के रूप में हुई है वहीं इसके अलावा हेलिकॉप्टर में पायलट हिंमांशु के 
भी मौजूद थे