भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जयपुर दौरा, बोले-स्वच्छता की ओर बढ़ाया एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जयपुर दौरा, बोले-स्वच्छता की ओर बढ़ाया एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा

जयपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जयपुर दौरे पर हैं. नितिन नवीन ने शुक्रवार सुबह अल्बर्ट हॉल में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में भाग लिया. नितिन नवीन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शपथ दिलाई.  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ और विकसित भारत का सपना देखा था. 

हर साल 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान का संकल्प लें. स्वच्छता की शुरुआत खुद, परिवार, मोहल्ले, गांव और कार्यस्थल से करें. शपथ लें, 100 अन्य लोगों को भी स्वच्छता की शपथ दिलाऊंगा. गांव-गांव, गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करें. 

स्वच्छता की ओर बढ़ाया एक कदम पूरे भारत को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा.अल्बर्ट हॉल पर नितिन नवीन ने श्रमदान किया. सफाई मित्रों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाया. अल्बर्ट हॉल पर नितिन नवीन ने पौधारोपण किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा,डिप्टी सीएम दीया कुमारी मौजूद रहीं. 

जयपुर के दादिया में निकाय जनप्रतिनिधि सम्मेलन: 
सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया संबोधित 
कहा-निकाय चुनाव में जीत की सभी जनप्रतिनिधियों-कार्यकर्ताओं को बधाई
-दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आप सभी को बधाई
-बचे हुए तीनों निगमों के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने की भी हार्दिक बधाई
-डबल इंजन की सरकार के कार्यों से आमजन को लाभ मिल रहा
-दीनदयाल उपाध्याय का राजस्थान से गहरा लगाव रहा है
-दीनदयाल उपाध्याय ने यहां शिक्षा ग्रहण की
-गृहमंत्री अमित शाह के पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा फहराने की सोच को आप आगे बढ़ा रहे
-नगर निकायों के परिणामों में भाजपा की प्रचंड जीत आमजन में हमारे विश्वास की जीत है
-सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हमारा संकल्प होना चाहिए