नगर निगम में भाजपा के 'नौ-रत्न', 10 में से 9 नगर निगम में बने बीजेपी के मेयर, आज तीन जगह फिर बने बीजेपी के मेयर

नगर निगम में भाजपा के 'नौ-रत्न', 10 में से 9 नगर निगम में बने बीजेपी के मेयर, आज तीन जगह फिर बने बीजेपी के मेयर

जयपुर: नगर निगम में भाजपा को 'नौ-रत्न' मिले. 10 में से 9 नगर निगम में बीजेपी के मेयर बने. 21 सितंबर को 7 में से 6 जगह कमल खिला था और आज तीन जगह फिर बीजेपी के मेयर बने. पार्षद चुनाव में 4 जगह बहुमत की स्थिति में बीजेपी थी. अब निर्दलीयों के सहयोग से 5 और निगम में मेयर बनाए.

आपको बता दें कि जोधपुर नगर निगम में भी भाजपा का 'कमल' खिला. BJP के प्रसन्नचंद मेहता जोधपुर के महापौर बने. कांग्रेस के राजेन्द्र सोलंकी को शिकस्त दी. आपको बता दें कि महापौर चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को शिकस्त दी. मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी रामकिशोर मीणा ने परिणाम घोषित किया. 

भाजपा प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता ने जीत दर्ज की. प्रसन्न चंद मेहता ने कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सोलंकी को हराया. कांग्रेस को मिले कुल 47 वोट बीजेपी को 53 वोट मिले. संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने निगम बोर्ड भाजपा का बनाने का दावा शुरू से ही किया था.

कड़े मुकाबले के बाद भाजपा के खेमे में खुशी का माहौल है. जीत के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया. नगर निगम परिसर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. प्रशासन ने विजय जुलूस पर रोक लगाई. वहीं बात करें जयपुर नगर निगम मेयर चुनाव की, तो यहां पर नतीजे घोषित किए गए. भाजपा के सुनील कोठारी महापौर बने है.

जयपुर नगर निगम में भाजपा को बड़ी जीत मिली. सुनील कोठारी को 89 वोट मिले. 1 वोट नोटा को गया. महापौर की घोषणा होने के बाद कार्यभार ग्रहण होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के चलते आज ही महापौर कार्यभार ग्रहण करेंगे. ऐसे में महापौर कार्यालय को तैयार किया गया. महापौर कार्यालय में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई.

वहीं कोटा नगर निगम में भाजपा की अनुसूईया गोस्वामी महापौर बनी. भाजपा की अनुसूईया को 65 और कांग्रेस की सुनीता सुमन को 35 वोट मिले. महापौर अनुसूईया गोस्वामी जीतने के बाद नगर निगम पहुंची. साथी पार्षदों के साथ मेयर पद की कुर्सी संभाली. पिता रामकल्याण गोस्वामी समेत परिवार के लोग भी पहुंचे.