हवा में थमी सांसें, गुलमर्ग में एशिया के सबसे प्रसिद्ध गोंडोला रोपवे में फंसे 300 पर्यटक

हवा में थमी सांसें, गुलमर्ग में एशिया के सबसे प्रसिद्ध गोंडोला रोपवे में फंसे 300 पर्यटक

नई दिल्लीः गुलमर्ग में एशिया के सबसे प्रसिद्ध गोंडोला रोपवे में 300 पर्यटक फंस गए. रोपवे में अचानक तकनीकी खराबी आने से केबल कार के पहिये हवा में ही थम गए. रोपवे पर सवार करीब 300 सैलानी सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर फंस गए. 

रोपवे ट्रॉलियां अटकने से मौत के डर के बीच सैलानी हवा में लटके रहे. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में भारी दहशत फैल गई. हालांकि प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को सुरक्षित उतारा जा रहा है. हादसे ने पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं.