CM भजनलाल शर्मा ने 26.40 हेक्टेयर राजकीय भूमि आवंटन को दी मंजूरी, बारां जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा सड़क निर्माण

CM भजनलाल शर्मा ने 26.40 हेक्टेयर राजकीय भूमि आवंटन को दी मंजूरी, बारां जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होगा सड़क निर्माण

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 26.40 हेक्टेयर राजकीय भूमि आवंटन को मंजूरी दे दी है. बारां जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण होगा. छबड़ा, शाहबाद एवं बारां तहसीलों में 11 सड़कें बनेंगी. 11 सड़कों के निर्माण के लिए राजकीय भूमि आवंटित की जाएगी. वन भूमि पर बनने वाली सड़कों के लिए भूमि आवंटन हुआ है. 

मुख्यमंत्री की स्वीकृति से ग्रामीण सड़क निर्माण को गति मिलेगी. बारां जिले के ग्रामीण एवं वन क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा. स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क की सुविधा मिलेगी. गांवों से प्रमुख क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी. शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच होगी. 

कृषि से जुड़ी गतिविधियों को भी बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा. स्थानीय स्तर पर उद्योग एवं अन्य गतिविधियों को लाभ मिलेगा. ग्रामीणों को आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी. राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकसित करने में जुटी है. ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने पर जोर है. 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से ग्रामीण कनेक्टिविटी को विस्तार मिल रहा है. हर गांव और ग्रामीण क्षेत्र तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाना प्राथमिकता है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप कदम है.बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार आएगा. बारां जिले के संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा.