जैसलमेर: जैसलमेर के मोहनगढ़ में आग ने तांड़व मचा दिया. नहरी क्षेत्र में किसान परिवार के सपनों पर आग का कहर टूट गया. भीमाराम के खेत में बने कच्चे झोपड़े में भीषण आग लग गई. आग में झोपड़े में रखा सोना-चांदी, करीब 80 हजार रुपए नकद जलकर राख हो गए.
जीरा, ग्वार, मोठ की बोरियां, जरूरी दस्तावेज और खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा. आसपास के किसान दौड़कर पहुंचे मौके पर रेत और पानी डालकर आग पर काबू पाया. जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था. PTM थाना क्षेत्र के 60-61 PD की घटना बताई जा रही है.
नहरी क्षेत्र में किसान परिवार के सपनों पर टूटा आग का कहर
भीमाराम के खेत में बने कच्चे झोपड़े में लगी भीषण आग
झोपड़े में रखा सोना-चांदी, करीब 80 हजार रुपए नकद जलकर हुए राख
जीरा, ग्वार, मोठ की बोरियां, जरूरी दस्तावेज और खाने-पीने का सामान भी नहीं बचा
आसपास के किसान दौड़कर पहुंचे मौके पर रेत और पानी डालकर आग पर पाया काबू
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर हो चुका था राख