राजसमंदः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजसमंद दौरा किया. जहां उन्होंने 491 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज राजसमंद की धरती पर आया हूं. इस भूमि की ऐतिहासिक गौरव गाथा है. नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं. आज 491 करोड़ के 347 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ. मेवाड़ की धरती महाराणा प्रताप की धरती,शौर्य और बलिदान की धरती है.
करीब 31 करोड़ की लागत से भीम विधानसभा क्षेत्र में स्टेडियम का लोकार्पण. 15 करोड़ की लागत से क्षेत्र में विद्यालय कार्य का लोकार्पण किया गया. PM मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार काम कर रही. PM नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि देश में 4 जातियां है. किसान, युवा, मजदूर और महिला ये 4 जातियां है. किसानों के लिए PM मोदी ने कई बड़े काम किए. कई योजनाओं का शुभारम्भ किया गया. किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम किया. किसानों का दर्द हम अच्छी तरह से समझते हैं. हमारी सरकार ने पशुओं का बीमा करना शुरू किया. हमारी सरकार युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रही.
सरकारी योजना की जरूरत गांव के हमारे भाई बहनों कोः
हमारी सरकार युवाओं की सरकार है. प्रधानमंत्री कहते हैं हमारे युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं. हमारे युवा आगे बढ़ेंगे तो हमारा देश आगे बढ़ेगा. सरकारी योजना की जरूरत गांव के हमारे भाई बहनों को है. सरकार उनके हित में लगातार काम कर रही है. दिव्यांग भाई-बहनों को लेकर भी हमारी सरकार योजना लाने का काम कर रही है. किसान भाइयो को मुख्यमंत्री दुग्ध संभल योजना के तहत 5 रुपए लीटर अनुदान देने का काम किया. आंगनबाड़ी में जाने वाले छोटे बच्चों को 5 दिन दूध पिलाने का काम सरकार दे रही है.