बयाना: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बयाना दौरे पर हैं. बयाना में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बयाना से मेरा गहरा लगाव है. जब मैं आपके बीच में आता हूं तो मुझे ऊर्जा मिलती है और इसी ऊर्जा के साथ पूरे प्रदेश के लिए काम करता हूं.
बयाना हमेशा से भाजपा का गढ़ रहा है. यह क्षेत्र पर्यटन और धार्मिक रूप से समृद्ध है. यहां के पर्यटन, धार्मिक स्थलों को स्वस्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. सरकार पूरी तरह से काम कर रही है, आप सभी जानते हैं. अयोध्या में श्रीराम के भव्य मंदिर में बंसी पहाड़पुर के पत्थर का इस्तेमाल हुआ है.
गांव गांव को मुख्य सड़कों से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है. किसान के खेत तक, गरीब की झोपड़ी तक बिजली पहुंचाना हमारा संकल्प है. राजस्थान की देवतुल्य जनता जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. कांग्रेस के समय में हर 3 महीने में कोई चुनाव होता था.
हमने वन स्टेट वन इलेक्शन का वादा किया था. किसानों के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं. किसान के, गरीब के बेटे को क्षेत्र में काम मिलना चाहिए. उन्हें गांव में, उपखंड में, जिले में रोजगार मिलेगा तो वह दूसरी जगह नहीं जाएगा. हम पीएम कुसुम योजना में देश में पहले नंबर हैं. हर गांव में हम खेल मैदान बनाएंगे, हर उपखंड स्तर पर स्टेडियम बनाएंगे.