जयपुरः इस मानसून 10% ही बांधों की झोली भरी है. 2 महीने के भीतर कुल भराव क्षमता में 10% की बढ़ोतरी हुई है. 15 जून को बांधों में कुल भराव क्षमता का 44.46% पानी था. जो 15 अगस्त को बांधों में कुल भराव क्षमता का 54.80% पानी हो गया है. इस मानसून अब तक 110 सूखे बांधों में पानी की आवक हुई है.
वहीं, इस मानसून अब तक 32 और बांध लबालब हो चुके है. लबालब होने वाले बांधों में झालावाड़ के बांधों की संख्या सबसे ज्यादा है. इस सीजन में एक दिन की सबसे ज्यादा बारिश भी झालावाड़ में दर्ज हुई. झालावाड़ के सुनेल में 300 MM बारिश दर्ज हुई थी.