नगरीय निकाय चुनाव के लिए सूखा दिवस घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान

नगरीय निकाय चुनाव के लिए सूखा दिवस घोषित, 9 और 11 सितंबर को होगा मतदान

जयपुरः नगरीय निकाय चुनाव के लिए सूखा दिवस घोषित किया गया है. 9 और 11 सितंबर को मतदान होगा. मतदान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में 48 घंटे सूखा दिवस रहेगा. पहले चरण के लिए 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा. 

दूसरे चरण के लिए 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा. मतदान समाप्ति के बाद निर्धारित 48 घंटे की अवधि तक भी सूखा दिवस लागू रहेगा. 14 सितंबर को नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना होगी.      

309 नगरीय निकायों में आम चुनाव: 
इसलिए 14 सितंबर को भी सूखा दिवस घोषित किया गया है संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस लागू होगा. चुनाव कार्यक्रम के तहत राज्य के 309 नगरीय निकायों में आम चुनाव है. चुनावी प्रक्रिया के दौरान शराब की बिक्री व सेवन पर प्रतिबंध रहेगा.