18 नगर निकायों में कल शाम 6 बजे से थमा चुनाव प्रचार का शोर, कल 9 सितंबर को 18 नगर निकायों में होगा मतदान

18 नगर निकायों में कल शाम 6 बजे से थमा चुनाव प्रचार का शोर, कल 9 सितंबर को 18 नगर निकायों में होगा मतदान

जयपुर: 18 नगर निकायों में कल शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार का शोर थम गया. चौमूं, शाहपुरा नगर परिषद समेत 18 निकायों में प्रचार का शोर थमा. आज अंतिम दिन प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे. कल 9 सितंबर को 18 नगर निकायों में मतदान होगा. आज भवानी निकेतन परिसर से मतदान दल रवाना होंगे. पहली पारी में 8 निकायों के लिए रवानगी होगी. फुलेरा-सांभर, किशनगढ़-रेनवाल, शाहपुरा और मनोहरपुर के दल रवाना होंगे. 

नरायणा, दूदू, फागी और चाकसू के मतदान दल भी पहली पारी में रवाना होंगे. दूसरी पारी में 10 निकायों के दल रवाना होंगे. जोबनेर, खेजरोली, चौमूं, कालाडेरा और बगरू के दल रवाना होंगे. बस्सी, कानोता, जमवारामगढ़ और वाटिका समेत अन्य निकायों के दल भी रवाना होंगे. भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से मतदान दलों की रवानगी होगी. 14 सितंबर को संबंधित निकाय मुख्यालयों पर मतगणना होगी.

जयपुर जिले में 19 निकायों में 28 लाख 25 हजार 046 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 14 लाख 63 हजार 001 पुरुष और 13 लाख 61 हजार 949 महिला मतदाता शामिल है. जयपुर नगर निगम 24 लाख 33 हजार 121 मतदाता शामिल है. 12 लाख 61 हजार 380 पुरुष और 11 लाख 71 हजार 659 महिला मतदाता है. पहले चरण में जिले के 18 निकायों में 9 सितंबर को मतदान होगा. जबकि जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा. जिले के 19 निकायों के 690 वार्डों में 2644 प्रत्याशी मैदान में है. जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. निगम क्षेत्र में 2256 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा.