राजस्थान की 309 नगरीय निकायों के चुनावी नतीजे, कपासन नगरपालिका चुनाव में शुरुआती 5 वार्डों के चौंकाने वाले नतीजे सामने, जानिए कौन जीता ?

राजस्थान की 309 नगरीय निकायों के चुनावी नतीजे, कपासन नगरपालिका चुनाव में शुरुआती 5 वार्डों के चौंकाने वाले नतीजे सामने, जानिए कौन जीता ?

जयपुर: राजस्थान की 309 नगरीय निकायों की मतगणना शुरू हो गई है. 10 नगर निगम,47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं के नतीजे आ रहे हैं. आपको बता दें कि आबूराज नगर निकाय चुनाव परिणाम पहले राउंड की मतगणना समाप्त भाजपा ने अपना खाता खोला. वार्ड संख्या 1 से कांग्रेस प्रत्याशी किरण विजयी हुई. वार्ड संख्या 2 से निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ टांक विजयी हुए. वार्ड संख्या 3 से भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल काबरा विजयी हुए. वार्ड संख्या 4 से भाजपा प्रत्याशी सुनील आचार्य विजयी हुए. वार्ड संख्या 5 से भाजपा प्रत्याशी कस्तूरी कुंवर विजयी हुए.

वहीं नगर परिषद झुंझुनू के वार्ड नंबर 3 में निर्दलीय साजिदा 214 वोट लेकर जीत गई है. नगर परिषद में पहले चरण मे 60 सीटों पर चुनाव हुआ था.नगरपरिषद झुंझुनूं में चुनाव परिणाम सामने आया है. नगर परिषद झुंझुनू के वार्ड नंबर एक में कांग्रेस की विमला देवी आगे है. वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय कृष्ण महला जीत गए है. नगर परिषद फतेहपुर के वार्ड 1 से निर्दलीय पुरुषोतम आचार्य जीत गए.पिड़ावा नगरपालिका चुनाव-2026 में वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 व 5 का परिणाम घोषित हुआ. वार्ड नंबर 1 में कांग्रेस, वार्ड नं.2 में कांग्रेस, वार्ड नं. 3 में आप, वार्ड नं. 4 में कांग्रेस एवं वार्ड नं.5 में कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए.

कपासन नगरपालिका चुनाव में शुरुआती 5 वार्डों के चौंकाने वाले नतीजे सामने आये. वार्ड 1 से कांग्रेस के लाला प्रसाद पूर्बिया ने जीत दर्ज की. वार्ड 2 से कांग्रेस प्रत्याशी लोकेश चौधरी ने चुनाव जीता. वार्ड 3 से भाजपा की सरोज देवी बारेगामा ने जीत दर्ज की. वार्ड 4 में बेहद रोमांचक मुकाबले में भाजपा की सुनिता भदादा जीती. भाजपा की सुनिता भदादा ने वार्ड 4 में महज 1 वोट से जीत दर्ज की. वार्ड 5 में निर्दलीय राजेश बारेगामा ने बड़ा चुनावी उलटफेर किया. राजेश बारेगामा ने भतीजा वधू भाजपा प्रत्याशी हेमलता को चुनाव हराया. शुरुआती 5 वार्डों में कांग्रेस 2, भाजपा 2 और निर्दलीय को 1 सीट.