जयपुर नगर निगम समेत 19 निकायों की मतगणना की तैयारियां पूरी, 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

जयपुर नगर निगम समेत 19 निकायों की मतगणना की तैयारियां पूरी, 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना

जयपुर : जयपुर नगर निगम समेत 19 निकायों की मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई है. 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी. नगर निगम जयपुर के 150 वार्डों के लिए 15 मतगणना कक्ष, 150 टेबलें निर्धारित की गई हैं. भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी में जयपुर नगर निगम की मतगणना होगी. 

वार्ड 1 से 150 तक विधानसभा क्षेत्र और वार्ड क्रमांक के अनुसार काउंटिंग होगी. विद्याधर नगर से आमेर तक सभी वार्डों के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष निर्धारित हैं. बिना अधिकृत प्रवेश पत्र के मतगणना केंद्र में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है. मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी है. ईवीएम खुलते ही सामने 19 नगरीय निकायों का जनादेश आएगा. 

2 नगर परिषद और 16 नगर पालिकाओं के लिए 18 मतगणना कक्ष तैयार:
बता दें कि 2 नगर परिषद और 16 नगर पालिकाओं के लिए 18 मतगणना कक्ष तैयार हैं. 18 निकायों की मतगणना के लिए कुल 120 टेबलें निर्धारित हैं. संबंधित निकाय क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज और अन्य स्थलों पर काउंटिंग होगी. शाहपुरा में सबसे ज्यादा 10 टेबलों पर मतगणना होगी. 

चौमूं और जमवारामगढ़ में 9-9 टेबलों पर मतगणना होगी. वाटिका में 9, दूदू में 8 और फुलेरा में 8 टेबल निर्धारित हैं. कानोता, बगरू में 7-7, बस्सी में 7 टेबलों की व्यवस्था हैं. मनोहरपुर, सांभर, चाकसू, कालाडेरा समेत अन्य निकायों के लिए भी टेबलें तय हैं.