विजय बाजिया हत्याकांड का खुलासा: 7 साल पुरानी हत्या का बदला लेने के लिए किया कत्ल, 4 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर (सत्यनारायण शर्मा) : राजधानी जयपुर के करधनी थाना इलाके में हिस्ट्रीशीटर विजय चौधरी उर्फ विजय बाजिया की हत्या की वारदात का खुलासा हो गया है. हिस्ट्रीशीटर विजय चौधरी उर्फ विजय बाजिया की हत्या, 7 वर्ष पहले हुई हत्या का बदला लेने के मकसद से की गई. पुलिस ने हत्या में शामिल 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

बुधवार की शाम पूरा देश भाईदूज का पर्व मना रहा था. दीपावली के त्योहार के बाद सभी जगह रामा श्यामा चल रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिलती है कि करधनी इलाके में कैम्पर में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने पहले एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को जबरदस्त टककर मारी उसके बाद उसमें बैठा युवक भागने लगा तो कैम्पर सवार चार बदमाशो ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उस युवक की हत्या कर दी, और बेखौफ होकर कैम्पर में बैठ फरार हो गए. त्योहार के दिन ऐसी घटना की पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद भी नही की थी. 

पुरानी रंजिश के चलते हत्याकांड को दिया गया था अंजाम:
ऐसे में सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव मोर्चरी में रखवाया. मृतक की शिनाख्त जोबनेर के हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया के रूप में हुई. पुलिस के आलाधिकारी समझ गए कि इस हत्याकांड को अंजाम किसी पुरानी रंजिश के चलते दिया गया है. लेकिन उस समय पुलिस की प्राथमिकता थी की आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए. ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने एसीपी झोटवाडा शिव कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में टीम का गठन किया और शहर में नाकाबंदी करवाई.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल:
टीम का गठन होते ही एसीपी झोटवाडा शिव कुमार अपनी टीम के साथ बदमाशो की गिराफ्तारी के लिए निकल पड़े. तभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ उस वीडियो में चारो आरोपियो को घटना को अंजाम देते देखा गया. पुलिस ने दोबारा घटनास्थल पर पहुंच वीडियो बनाने वाले युवक से संपर्क किया. फिर क्या था बदमाशों के चेहरे पुलिस के सामने थे बस उनकी पहचान होनी बाकी थी. पुलिस अधिकारी जानते थे की मृतक विजय जोबनेर का निवासी है ऐसे में उससे रंजिश रखने वाले बदमाश भी वहीं के या आसपास के हो सकते है.

वीडियो में कुल्हाड़ी से हत्या करतें हुए दिखे आरोपी: 
उसी समय कालवाड़ थाने के कॉन्स्टेबल गजानंद ने आरोपियो की पहचान कर ली. गजानंद ने अधिकारियो को बताया की इस वीडियो में अनीश गोल्या ओर उसके साथी युवराज, कमलेश और दिनेश कुल्हाड़ी से हत्या करतें हुए दिख रहे है. पुलिस वारदात की आधी गुत्थी सुलझा चुकी थी. बस आरोपियो तक पहुचना बाकी था. तभी सूचना मिली की एसीपी शिवकुमार ने चारों बदमाशो को करधनी इलाके के बाहर दबोच लिया है.

मौत का बदला मौत:
पुलिस चारों बदमाशों को पकड़ कर थाने ले आई और फिर शुरू हुआ पूछताछ के दौर. तो सच सामने आ गया. पूछताछ में सामने आया की मृतक विजय बाजिया ने सात साल पहले कैलाश नामक युवक की हत्या की थी. और उस केस में विजय जेल में सजा भी काट आया था. लेकिन विजय को यह एहसास नही था की जिस कैलाश की उसने हत्या की थी उसी का बेटा अनीश अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए तड़प रहा है. बुधवार शाम को अनीश अपने तीनो दोस्तो के साथ कैम्पर में करधनी इलाके में विजय का इंतजार कर रहा था. जैसे ही अनीश को विजय की फॉर्च्यूनर गाड़ी दिखी तभी अनीश ने कैम्पर से उसे जबबर्दस्त टककर मारी. टककर से फॉर्च्यूनर मौके पर ही बंद हो गई तो विजय उससे निकलकर पैदल ही भागने लगा. बस इसी का इंतजार कर रहे चारो बदमाशों ने कैम्पर से उतर कर कुल्हाड़ी से विजय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया और उसकी हत्या कर मौके से फरार हो गए.

घटना के महज 5 घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपीयों को किया गिरफ्तार:
हालांकि पुलिस ने घटना के महज 5 घंटे बाद ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और इस वारादत का पर्दाफाश कर एक बार फिर समाज मे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है. लेकिन घटना के बाद लोगो मे अभी भी डर और भय का माहौल है. ऐसे में जरूरत है की पुलिस ऐसी घटनाओं की पुनरावती को रोकने का प्रयास करे. जिससे कि अपराधियो में भय और आमजन में विश्वास का मुहावरा सार्थक हो सके.