जयपुर जिले के 18 निकायों में पहले चरण का मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक सभी 18 निकाय में 60.44% हुआ मतदान

जयपुर जिले के 18 निकायों में पहले चरण का मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक सभी 18 निकाय में 60.44%  हुआ मतदान

जयपुरः जयपुर जिले के 18 निकायों में पहले चरण का मतदान जारी है. दोपहर 1 बजे तक सभी 18 निकाय में 60.44%  मतदान हुआ. कानोता नगर पालिका में 1 बजे तक सर्वाधिक 71.67 % मतदान हुआ. बस्सी में लगभग 66.04 प्रतिशत,चौमूं में 51.29%, फागी 63.72%, फुलेरा 52.34%, किशनगढ़-रेनवाल 59.33%, बगरू 61.77 %, कालाडेरा 59.53%, वाटिका 65.27%, दूदू 65.56%, सांभरलेक 49.87%, और खेजरोली में 61.07% मतदान हुआ. 

सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, 3 घंटे में लगभग 30 % मतदान हुआ. कानोता नगर पालिका में 10 बजे तक सर्वाधिक 40% मतदान हुआ. बस्सी में लगभग 36 प्रतिशत, चौमूं में 24.43%, फागी 36.15% मतदान हुआ. फुलेरा 24.68%, किशनगढ़-रेनवाल 32.42%, बगरू 32 % मतदान हुआ. कालाडेरा 29.94%, वाटिका 31.57%, दूदू 33.61% मतदान हुआ. सांभरलेक 23.72%, बगरू में 32.02 % और खेजरोली में 34.53% मतदान हुआ.