जयपुर में कांग्रेस की बाड़ाबंदी से बड़ी खबर, देर रात कमरा नहीं मिलने से कई उम्मीदवार लौटे अपने घर

जयपुर में कांग्रेस की बाड़ाबंदी से बड़ी खबर, देर रात कमरा नहीं मिलने से कई उम्मीदवार लौटे अपने घर

जयपुर: जयपुर में कांग्रेस की बाड़ाबंदी से बड़ी खबर सामने आई है. देर रात कमरा नहीं मिलने से कई उम्मीदवार बाड़ाबंदी से लौट गए. कमरों की कमी के चलते उम्मीदवार नाराज हो गए. देर रात आधा दर्जन से ज्यादा उम्मीदवार अपने घर लौटे.         

एक-एक कमरे में 3 से 5 प्रत्याशियों को ठहराया गया था. रिसॉर्ट में टोटल 100 कमरे है. जिसमें से 50 पहले से ही अलवर के प्रत्याशियों के लिए बुक थे. ऐसे में जयपुर के प्रत्याशियों के लिए 50 कमरे कम पड़ गए.