उदयपुरः गोगुंदा में दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया. बेटी और बेटे के सामने कुल्हाड़ी से हमला कर पिता की निर्मम हत्या कर दी गई. पुराने विवाद के चलते युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. मृतक करमा राम अपनी बेटी गीता और बेटे शंभू के साथ भैंस ढूंढने निकले थे. तिलोई खादरा में फौजाराम और लक्ष्मण गमेती ने करमाराम पर कुल्हाड़ी से हमला किया.
हमले में करमाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बेकरिया थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. शनिवार रात करीब 8 बजे की घटना बताई जा रही है. वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मामले में पुलिस ने फौजाराम गमेती को डिटेन किया. 45 घंटे बीत जाने के बाद भी शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ. पुलिस परिजनों से पोस्टमार्टम करवाने की समझाइश में जुटी है. परिजन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है.