नई दिल्ली: देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस की धूम है. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित कर रहे है. पीएम मोदी ने कहा कि हमें मैन्यूफैक्चरिंग को आगे बढ़ाना होगा. आज देश के सामने शक्ति की सप्तधारा का आवाहन करता हूं. हमें मैन्यूफैक्चरिंग को आगे बढ़ाना होगा, हमें छोटे पुर्जे भी बनाने हैं. हमें कंपोनेंट से लेकर कंपलीट मैन्यूफैक्चरिंग तक चाहिए. हर उद्योग से मैं कहना चाहता हूं ग्लोबल मार्केट में हमारी पहचान विश्वसनीयता के साथ होनी चाहिए. क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए. फूड प्रोडक्शन प्रोसेसिंग में ग्लोबल मार्केट में पहचान बनानी है. हमारे खान-पान मसालों फूल फल को ग्लोबल ब्रांच बनने चाहिए.
2047 में विकसित भारत बनने से कोई रोक नहीं सकता:
पीएम मोदी ने कहा कि 2047 में विकसित भारत बनने से कोई रोक नहीं सकता. भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना है, आत्मनिर्भर बनना है. दुनिया में जल्दी सस्ता मिलता है लेकिन उससे हमारे सामर्थ्य तैयार नहीं होता है. इसलिए हमें भी अपनी क्षमताओं को बढ़ाना है, हितों की सुरक्षा खुद करनी है. वोकल फॉर लोकल हर भारतीय के मन से जुड़ा है. एनर्जी का महत्व बढ़ा, इसके बिना नई दुनिया को चलाना मुश्किल है. हमें बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत, एनर्जी सिक्योरिटी हमारे समय की मांग है.
इतनी मुसीबतों के बावजूद देश में गैस, पेट्रोल यूरिया सब है:
पीएम मोदी ने कहा कि भविष्य वक्ताओं ने देश को डराया, उन्हें इसी में मजा आता है. कोरोना संकट और रूस-यूक्रेन जंग के बीच भविष्य वक्ताओं ने देश को डराया. वैक्सीन नहीं मिलेगी, डीजल, गैस, फर्टिलाइजर नहीं मिलेगा, ये बोलकर डराया जा रहा था. लेकिन 12 साल की योजनाएं रंग ला रही हैं. इतनी मुसीबतों के बावजूद देश में गैस, पेट्रोल यूरिया सब है. दुनिया के इन संकटों का प्रभाव सब पर हुआ. दुनिया में यूरिया 3000 का मिलता है जिसे हम किसानों को 300 रुपए में देते हैं. हमने 70 फीसदी रेलवे का इलेक्ट्रिफिकेशन किया. बिजली से ट्रेनें चलीं तो पर्यावरण को फायदा हुआ. देश ने पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू कर दी.
भारत के पास पॉलिटिकल मेंडेट है:
पीएम मोदी ने कहा कि हमें वर्क कल्चर, काम की गति को बदलना होगा. भारत के पास पॉलिटिकल मेंडेट है. स्थिर सरकार है मजबूत न्याय तंत्र है भारत का संविधान है. दुनिया हमारे सामर्थ्य को पहचानने लगी है. मुझे देश के किसान, युवाओं, महिलाओं पर भरोसा है. उनके दम पर हम इस सपने को साकार कर सकते हैं. रिफॉर्म हमारे लिए कन्विक्शन, हम रिफॉर्म एक्सप्रेस पर चल चुके. सबको अपनी सोच में, लक्ष्यों को रिफॉर्म करना होगा. आत्मनिर्भर को लेकर एसी में बैठने वाले लोग सवाल उठाते थे. जब हम आत्मनिर्भरता की बात करते थे, तो एयर कंडीशन में बैठने वाले लोग बोलते थे ग्लोबालाइजेशन का क्या होगा.
25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए:
पीएम मोदी ने देश के महान सपूतों को नमन किया. देश उत्साह और शौर्य के साथ आगे बढ़ रहा है. लाल किला पर पहली बार वंदे मातरम गूंजा. PM मोदी ने कहा कि बाढ़ ,भूस्खलन से कई परिवार प्रभावित हुए. पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते है. PM मोदी ने कहा कि सपनों के साथ देश आगे बढ़ रहा है. सपना ऊंचे होते हैं तो समर्थ की ऊंचाई बढ़ती है. हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए. दुनिया हमारे प्रति नजरिया बदलने को मजबूर है. 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए. 12 साल में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है.
2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे:
PM मोदी ने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा. पिछले 12 साल में भारत ने रफ्तार पकड़ी. मोबाइल फोन उत्पादन 33 फ़ीसदी बढ़ा. देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. 6 गुनी रफ्तार से गैस कनेक्शन दिए. 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे. देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना बढा. हमने गंभीरता से काम किया. आजादी के बाद पहली बार उपलब्धियां है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मेट्रो विस्तार है.
लाल किले से पहली बार 'वंदे मातरम्' गाया:
आपको बता दें कि देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किला पहुंचे. पीएम मोदी ने लाल किले से 13वीं बार तिरंगा फहराया. लाल किले से पहली बार 'वंदे मातरम्' गाया गया. PM मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी. स्वदेशी 105mm लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करने वाली इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के पास है और गन पोजीशन ऑफिसर नायब सूबेदार (गनरी में असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर) अनुतोष सरकार हैं. इससे पहले PM मोदी राजघाट पहुंचे. महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.