Independence Day: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं

Independence Day: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी हार्दिक शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज ही के दिन 1947 में एक लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणाम स्वरूप स्वाधीनता प्राप्त हुई. 

सीएम योगी ने कहा कि स्वाधीनता का एहसास हर भारतवासी जिस उन्मुक्त वातावरण में कर रहा है ये बलिदान, त्याग, तपस्या का परिणाम है.देश के अलग-अलग क्षेत्रों में गुलामी के खिलाफ अलग-अलग समय में संघर्ष और आंदोलन हुए.आजादी का मतलब केवल राजनीतिक आजादी नहीं है, आजादी का मतलब उस अराजकता, पिछड़े पन, गरीबी, अशिक्षा, असमानता से मुक्ति है जिसके कारण देश लगातार कमजोर होता गया. 

सीएम योगी ने कहा कि आज हम सब अपनी आजादी के 79 साल पूरे कर चुके हैं, 80वें स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रम में हम सब जुड़े हैं.ये दिन हमें आजादी के लक्ष्यों की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों में नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए भी प्रेरणा प्रदान कर रही है.