जयपुरः कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा देखने को मिल रहा है. भारत 39 पदक जीतकर मेडल टैली में चौथे नंबर पर आ गया है. मुक्केबाजी में 7 गोल्ड मेडल सहित कुल 13 गोल्ड मेडल जीते है. भारत ने 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए है.
जूडो और पैरा एथलेटिक्स में भी भारत का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. वहीं CWG सूची में ऑस्ट्रेलिया 62 गोल्ड के साथ टॉप पर कायम है. इंग्लैंड (26 गोल्ड) के साथ दूसरे,कनाडा (18 मेडल) के साथ तीसरे नंबर पर है.
भारत की 5 'गोल्डन गर्ल' ने किया गौरवान्वितः
वहीं महिला मुक्केबाजी में भारत की 5 'गोल्डन गर्ल' ने गौरवान्वित किया है. जैस्मिन लम्बोरिया (57 किग्रा),प्रीति पवार (54 किग्रा),प्रिया सांगवान (60 किग्रा), साक्षी चौधरी (51 किग्रा),कोटा की अरुंधति चौधरी ने (70 किग्रा) में परचम लहराया है.