लेबनान में इजरायल का कहर जारी, हिजबुल्लाह को इजरायल की सेना पहुंचा रही बड़ा नुकसान

लेबनान में इजरायल का कहर जारी है. लेबनान के टायर इलाके में इजरायल ने हमला किया. इस इजरायली हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है वहीं 48 लोग घायल हो गए हैं.
विस्तार में

नई दिल्ली: लेबनान में इजरायल का कहर जारी है. लेबनान के टायर इलाके में इजरायल ने हमला किया. इस इजरायली हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है वहीं 48 लोग घायल हो गए हैं.

हिजबुल्लाह को इजरायल की सेना बड़ा नुकसान पहुंचा रही है. इस हवाई हमले में हिजबुल्लाह का मीडिया प्रमुख मारा गया है. राजधानी बेरूत में इजरायली हमले में मोहम्मद अफीफ की मौत हो गई है. हिजबुल्लाह ने की मोहम्मद अफीफ की मौत की पुष्टि कर दी है.