जयपुरः जयपुर नगर निगम को पहली महिला डिप्टी मेयर मिली है. डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने पदभार ग्रहण किया. पूरे विधि विधान के साथ सरोज कंवर ने पदभार ग्रहण किया. इस दौरान भाजपा नेता अशोक परनामी, पंकज जोशी पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहे. बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक और रिश्तेदार मौजूद रहे. निगम के डिप्टी मेयर कार्यालय में पदभार ग्रहण किया.
बता दें कि भाजपा प्रत्याशी सरोज कंवर डिप्टी मेयर बनीं है. भाजपा की सरोज कंवर को 89 वोट मिले है. 150 में से 149 पार्षदों ने मतदान किया. सरोज कंवर सिविल लाइंस के वार्ड-90 से पार्षद हैं.