जयपुर नगर निगम में खिला कमल, BJP के सुनील कोठारी बने नए मेयर, मिले 89 वोट,1 वोट नोटा को गया

जयपुर: जयपुर नगर निगम मेयर चुनाव के नतीजे घोषित किए गए. भाजपा के सुनील कोठारी महापौर बने है. जयपुर नगर निगम में भाजपा को बड़ी जीत मिली. सुनील कोठारी को 89 वोट मिले. 1 वोट नोटा को गया. आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम में भी 'कमल' खिला है. भाजपा के सुनील कोठारी को 89 वोट मिले है. कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता मावर को 60 वोट मिले. सुनील कोठारी ने सुनीता मावर को 29 वोटों से शिकस्त दी.

NOTA को एक वोट गया. AIMIM समर्थित निर्दलीय ने NOTA को वोट डाला. महापौर की घोषणा होने के बाद कार्यभार ग्रहण होगा. सूत्रों से मिली जानकारी के चलते आज ही महापौर कार्यभार ग्रहण करेंगे. ऐसे में महापौर कार्यालय को तैयार किया गया. महापौर कार्यालय में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई.

वहीं कोटा नगर निगम में भाजपा की अनुसूईया गोस्वामी महापौर बनी. भाजपा की अनुसूईया को 65 और कांग्रेस की सुनीता सुमन को 35 वोट मिले. महापौर अनुसूईया गोस्वामी जीतने के बाद नगर निगम पहुंची. साथी पार्षदों के साथ मेयर पद की कुर्सी संभाली. पिता रामकल्याण गोस्वामी समेत परिवार के लोग भी पहुंचे.