किश्तवाड़: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में ड्यूटी के दौरान 2 लापता SPO के शव बरामद होने से खलबली मच गई है. आतंकियों ने 2 SPO की हत्या की. दोनों के शव गोलियों से छलनी हालत में बरामद किए गए हैं. बड़ी बात यह है कि दोनों के पास से कोई सर्विस हथियार मौके पर नहीं मिले है. मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है.
किश्तवाड़ के आसपास घने जंगलों वाले में क्षेत्रों में तलाशी और घेराबंदी अभियान तेज कर दिया गया है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च अभियान में जुट गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है. दोनों स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप में तैनात थे.
ड्रोन की ली गई मददः
शुरुआत में दोनों जवानों के मोबाइल फोन पर संपर्क हो रहा था लेकिन कुछ समय बाद उनके फोन बंद हो गए. इसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया. कई टीमों को जंगल और पहाड़ी इलाकों में भेजा गया. दुर्गम जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन की मदद ली गई.
आतंकियों के शामिल होने की आशंकाः
शव मिलने के बाद दोनों के सर्विस हथियार गायब होने के मामले पर जांच तेज की गई है. फिलहाल मामले में आतंकियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. लेकिन इसको लेकर अभी कोई ठोस पुष्टि नहीं हुई है ऐसे में जांच जारी है.
विधायक ने जताई चिंता:
किश्तवाड़ से बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने इस घटना पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि एक शव सुबह आठ बजे और दूसरा शव सुबह नौ बजे मिला. पाकिस्तान अपनी नापाक साजिशों से बाज नहीं आ रहा. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से घटना में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है.