जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 2 जवान घायल, CRPF कैंप पर बाइक सवार आतंकियों ने किया था हमला

फाइल फोटो

फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज दोपहर आतंकियों ने CRPF की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया. बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने वहां तैनात जवानों पर फायरिंग की. CRPF के अनुसार, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई. हमलावरों ने जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए.

इस हमले में CRPF के 2 जवान घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले के बाद CRPF जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. सूचना मिलते ही क्विक रिएक्शन टीमें (QRT) मौके पर पहुंच गईं.

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुरक्षाबल हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल तलाशी अभियान जारी है.