जयपुरः राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है. एक तरफ गांधी जी का संविधान, दूसरी तरफ बीजेपी-RSS की विचारधारा. दलितों के साथ भेदभाव को लेकर राहुल गांधी ने सवाल उठाए. स्कूलों में दलित बच्चों से सफाई कराने का आरोप लगाया. कुएं और चाय की दुकानों पर भेदभाव का भी जिक्र किया. दलितों की शादियों में घोड़ी चढ़ने पर हिंसा का आरोप है.
कहा कि जितना कामयाब दलित, उतना तेज उस पर हमला. खड़गे के हल्द्वानी दौरे के बाद कथित 'शुद्धिकरण' का मुद्दा उठाया. राहुल गांधी बोले कि शुद्धिकरण' छुआछूत का दूसरा नाम है. बीजेपी नेताओं पर सार्वजनिक तौर पर छुआछूत करने का आरोप. 8 अगस्त को खड़गे की रैली, 10 अगस्त को कथित शुद्धिकरण का दावा. राहुल ने मामले में SC/ST एक्ट के तहत FIR की मांग की है.
राहुल गांधी ने कहा कि सालों से दलितों पर अत्याचार हुआ. मौजूदा दौर में 2 विचारधारा की लड़ाई हुई. खड़गे के मंच का शुद्धिकरण हुआ. भाजपा ने मंच का शुद्धिकरण कराया.