Nikay Chunav 2026: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, डॉ.सतीश पूनियां सहित इन नेताओं ने किया मतदान, निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

Nikay Chunav 2026: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, डॉ.सतीश पूनियां सहित इन नेताओं ने किया मतदान, निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

जयपुर : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बड़ी ही सादगी के साथ मतदान किया है. एक आम आदमी की तरह स्पीकर ओम बिरला मतदान केंद्र पहुंचे और आम लोगों के बीच लाइन में लगकर बिरला ने मतदान किया. सचमुच बिरला का यही स्वभाव उन्हें सबसे अलग बनाता है. 

वहीं राज्यसभा सांसद डॉ.सतीश पूनियां ने मतदान किया है. पूनियां ने सपरिवार मतदान किया. वार्ड 34 में राणी सती नगर स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मतदान किया. उन्होंने कहा कि भारत की अनेक खूबियों में से एक खूबी उत्कृष्ट लोकतंत्र है. ये हमें अपना जनप्रतिनिधि चुनने का मौका देती है. पूनियां ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने शहरों के विकास में बाधा डाली.

हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने किया मतदान:
हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला. हाथोज के संस्कृत स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर विधायक ने मतदान किया. मतदान शुरू होते ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें लगी. शांतिपूर्ण मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, आज मतपेटियों में प्रत्याशियों की किस्मत बंद होगी. 

विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने किया मतदान:
राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों में राजस्थान के विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, पिछले ढाई वर्षों में निर्वाचन क्षेत्र में किए गए कार्यों का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. 'एक देश, एक चुनाव' एक उपयोगी अवधारणा है. इससे आदर्श आचार संहिता के बार-बार लागू होने और विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं से बचा जा सकेगा."

मंत्री जोराराम कुमावत ने किया मतदान:
पाली में मंत्री जोराराम कुमावत ने मतदान किया. लोगों से की ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील करते हुए उन्होंने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया.