जयपुर: पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में करीब 1.59 प्रतिशत मतदान बढ़ा. 2019 में 63.56% मतदान हुआ था, अब 65.15% मतदान हुआ. आपको बता दें कि प्रदेश में दूसरे चरण का अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया गया. दूसरे चरण में 65.15 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया. दोपहर 3 बजे तक 64.35% मतदान था, अंतिम आंकड़ा 65.15% पर पहुंचा. सुबह 10 बजे तक 34.98% और दोपहर 1 बजे तक 49.31% मतदान हुआ था. पंचायत समिति सदस्य चुनाव के दूसरे चरण में 124 पंचायत समितियों के आंकड़े शामिल है.
छोटी सरवन पंचायत समिति मतदान में प्रदेश में अव्वल रही:
दूसरे चरण में सबसे अधिक और सबसे कम मतदान वाली पंचायत समितियों के बीच 30.65 प्रतिशत अंक का अंतर है. बांसवाड़ा की छोटी सरवन पंचायत समिति मतदान में प्रदेश में अव्वल रही. जबकि जालोर की उम्मेदाबाद पंचायत समिति सबसे पीछे रही. कई पंचायत समितियों में मतदान 70% से अधिक दर्ज हुआ. वहीं जालोर और पाली की कई पंचायत समितियों में मतदान 55% से भी कम रहा.
सबसे कम मतदान वाली पंचायत समितियां:
सबसे कम मतदान वाली पंचायत समितियां के नाम सामने आये है. जालोर की उम्मेदाबाद पंचायत समिति में सबसे कम 50.50% मतदान हुआ. पाली की देसूरी पंचायत समिति में 51.05% मतदान हुआ. जालोर की भीनमाल पंचायत समिति में 51.41% मतदान हुआ. जालोर पंचायत समिति में 51.43% मतदान हुआ. जालोर की आहोर पंचायत समिति में 51.47% मतदान हुआ. डूंगरपुर की आसपुर पंचायत समिति में 52.21% मतदान हुआ. पाली की बाली पंचायत समिति में 52.74% मतदान हुआ. जालोर की भाद्राजून पंचायत समिति में 52.90% मतदान हुआ. पाली पंचायत समिति में 53.32% मतदान हुआ. राजसमंद की भीम पंचायत समिति में 53.74% मतदान हुआ.
जानिए किस पंचायत में कितना प्रतिशत हुआ मतदान:
सबसे ज्यादा बांसवाड़ा की छोटी सरवन पंचायत समिति में 81.15% मतदान हुआ. दूसरे नंबर पर बांसवाड़ा की घाटोल पंचायत समिति में 79.38% मतदान हुआ. बाड़मेर की बायतू नहीं, बल्कि बाड़मेर जिले की बटाडू पंचायत समिति में 78.51% मतदान हुआ. उदयपुर की कोटड़ा पंचायत समिति में 78.15% मतदान हुआ. बांसवाड़ा की तलवाड़ा पंचायत समिति में 77.79% मतदान हुआ. बाड़मेर की दूधरू का तला पंचायत समिति में 76.94% मतदान हुआ. जोधपुर की उम्मेदनगर पंचायत समिति में 76.32% मतदान हुआ. बाड़मेर की भियाड़ पंचायत समिति में 75.85% मतदान हुआ. जोधपुर की हटूंडी पंचायत समिति में 75.80% मतदान हुआ. जोधपुर की समराऊ पंचायत समिति में 75.26% मतदान हुआ.
नागौर की मूंडवा पंचायत समिति में 75.19% मतदान हुआ.बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में 74.91% मतदान हुआ. जोधपुर की केरू पंचायत समिति में 74.37% मतदान हुआ. अलवर की उमरैन पंचायत समिति में 73.49% मतदान हुआ. बांसवाड़ा की गणोडा पंचायत समिति में 73.22% मतदान हुआ. झालावाड़ की बकानी पंचायत समिति में 73.06% मतदान हुआ. जोधपुर की भोपालगढ़ पंचायत समिति में 73.01% मतदान हुआ. उदयपुर की देवला पंचायत समिति में 72.94% मतदान हुआ. कोटा की खैराबाद पंचायत समिति में 72.70% मतदान हुआ. जयपुर की शाहपुरा पंचायत समिति में 72.08% मतदान, जयपुर की जालसू पंचायत समिति में 71.93% मतदान, राजसमंद की रेलमगरा पंचायत समिति में 71.88% मतदान, नागौर की मेड़ता सिटी पंचायत समिति में 71.64% मतदान, उदयपुर की बरगांव पंचायत समिति में 71.16% मतदान हुआ.