भरतपुर : भरतपुर के नदबई में ACB की बड़ी कार्रवाई हुई है. डॉ. शशिकांत शर्मा 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए हैं. MLC बनवाने के लिए पहले 50 हजार रुपए मांगे थे बाद में 35000 रुपए में सौंदा तय हुआ.
दलाल त्रिलोक उर्फ चीनू के मार्फत रिश्वत की राशि ली. MLC बनवाने की एवज रिश्वत की राशि ली. पिपरऊ निवासी परिवादी शिवसिंह ने धौलपुर ACB में शिकायत की. शिकायत का सत्यापन होने के बाद कार्रवाई की.
धौलपुर CO प्रेमचंद मीणा के नेतृत्व में कार्रवाई हुई. नदबई थाने में डॉक्टर व दलाल के खिलाफ कार्रवाई चल रही है. ACB टीम ने डॉक्टर के आवास पर भी छापा मारा है.