दौसाः दौसा के महवा में बड़ा सड़का हादसा हो गया. ट्रैक्टर की टक्कर से RAC कांस्टेबल की मौत हो गई. लाड़नपुर निवासी RAC कांस्टेबल कल्ला गुर्जर बाइक से अपने गांव जा रहा था. बहन रविता एवं भांजी भी बाइक पर सवार थी.
केसरी का बास के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मारी. दुर्घटना में कल्ला गुर्जर की मौत हो गई. बहन एवं भांजी हादसे में घायल हुई है. सलामी के साथ अंतिम संस्कार हुआ.