जयपुर नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर, राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रस्तावों को दी मंजूरी

जयपुर नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर, राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रस्तावों को दी मंजूरी

जयपुरः जयपुर नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. जयपुर नगर निगम,चौमूं नगर परिषद,दूदू एवं वाटिका नगर पालिका में मतदान केन्द्रों के परिवर्तन और सहायक मतदान केन्द्रों की स्थापना को मंजूरी दी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रस्तावों को मंजूरी दी. जिला निर्वाचन अधिकारी जयपुर द्वारा भेजे गए प्रस्तावों पर आयोग ने अनुमति दी है.          

1400 मतदाताओं की संख्या से अधिक मतदाता वाले 53 बूथों पर सहायक मतदान केंद्र बनाये गए है. मतदान केंद्र से दूरी या अन्य कारणों के चलते 57 मतदान केंद्र में परिवर्तन किया गया है. नगर परिषद चौमूं के 3 और नगर पालिका दूदू के 2 मतदान केद्रों में भी बदलाव किया गया है.