नई दिल्ली: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य में मानसूनी आफत बरस रही है. हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हुई. पहलगाम में बादल फटा, देशी-विदेशी पर्यटक सुरक्षित है. भारी वर्षा के कारण सभी जगह जन जीवन अस्त-व्यस्त हुआ.
उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण सम्पर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्ट हुआ. साथ ही पौड़ी गढ़वाल और चमोली में स्थिति गंभीर है. हिमाचल में मंडी, कुल्लू, कांगाड़ा व चंबा में अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई.
वहीं बात करें राजस्थान की, तो यहां पर मानसून की रफ्तार थम गई है, 15 जुलाई बाद फिर सिस्टम सक्रिय हो सकता है. आज राज्य के 9 जिलों में बारिश की संभावना है, अधिकांश इलाकों में मौसम ड्राई रहेगा. आज पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश के आसार नहीं, तेज हवाएं चल सकती हैं.
बीकानेर और जोधपुर संभाग में आज तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे. वहीं बारिश थमने के कारण कई जिलों में गर्मी और उमस बढ़ी है. रविवार को 41 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला फलोदी रहा.