राजस्थान में मानसून मेहरबान, हाड़ौती की नदियों में बढ़ा पानी का जलस्तर, चंबल-कालीसिंध-पार्वती नदी में बढ़ा पानी का जलस्तर

कोटा जिले के इटावा में तेज बारिश हुई. सुबह से काली घटाएं छाई हुई थी. तेज बारिश के चलते शहर की सड़कें दरिया बन गई. तेज बारिश की वजह से हाड़ौती की नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ गया. चंबल-कालीसिंध-पार्वती नदी में पानी का जलस्तर बढ़ गया. मध्यप्रदेश के भोपाल में बारिश का
विस्तार में

इटावा: कोटा जिले के इटावा में तेज बारिश हुई. सुबह से काली घटाएं छाई हुई थी. तेज बारिश के चलते शहर की सड़कें दरिया बन गई. तेज बारिश की वजह से हाड़ौती की नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ गया. चंबल-कालीसिंध-पार्वती नदी में पानी का जलस्तर बढ़ गया. मध्यप्रदेश के भोपाल में बारिश का पार्वती नदी पर असर दिखा. वही चंबल नदी में जोरदार पानी की आवक हुई. चंबल नदी की झरेल पुलिया पर आवागमन बंद हुआ. पिछले करीब 38 घंटे से इटावा-खातोली-सवाई माधोपुर मार्ग अवरुद्ध है. चंबल नदी की झरेल पुलिया पर 2 फीट पानी की चादर चल रही है.

आपको बता दें कि प्रदेशभर के कई जिलों में मानसून मेहरबान है. राजधानी जयपुर तर-बतर हो गई है. सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई. शहर के परकोटे, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर, प्रताप नगर, गांधीनगर, बजाज नगर, लाल कोठी, सहकार मार्ग सहित कई इलाकों में बारिश हुई. बारिश में ड्रैनेज सिस्टम की पोल खुली है. कई निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया है. खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण आमजन को दिक्कतें हो रही हैं. जलभराव से राहगीर और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहर की प्रमुख व्यस्ततम सड़कों पर जाम के हालात बने हैं.

राजस्थान में मानसून मेहरबान :
राजस्थान में मानसून की मेहरबानी जारी है. रविवार को माउंट आबू में 8 इंच पानी बरसा.  प्रदेश में मानसून सक्रिय रहने से जून की बारिश का कोटा पूरा हो गया है. जून में राजस्थान में अब तक 66.58 मिमी बारिश हुई है. 23-24 जून को कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश के ऊपर एक लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है. राजस्थान के पूर्वी हिस्सों की तरफ सिस्टम बढ़ रहा है.