नई दिल्ली : NEET-UG री-परीक्षा खत्म हो गई है. 551 शहरों में परीक्षा आयोजित हुई है. परीक्षा में करीब 22.79 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए हैं. देश में 5440 सेंटर, विदेश के 14 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित हुई है.
बता दें कि NEET-UG 2026 री-एग्जाम के लिए NTA ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए थे. सभी अभ्यर्थियों के लिए नियमों का पालन अनिवार्य था. परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर NTA का फोकस रहा. छात्रों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी. कुछ केंद्रों पर फुल स्लीव ऊनी कपड़ों की अनुमति मिली .
वहीं जूते, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और प्रतिबंधित वस्तुओं पर रोक रही. एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले नियमों की जांच करने की सलाह. नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा में प्रवेश प्रभावित हुआ. NEET री-एग्जाम को लेकर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कड़ी रही. NTA ने अभ्यर्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने की अपील की.