बारिश बढ़ाएगी मुश्किलें ! उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश के बीच फ्लैश फ्लड का खतरा

बारिश बढ़ाएगी मुश्किलें ! उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्ट जारी, भारी बारिश के बीच फ्लैश फ्लड का खतरा

देहरादून : बारिश मुश्किलें बढ़ाएगी. उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. उत्तरकाशी में भारी बारिश के बीच फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है. यमुनोत्री, जखोल, हर्षिल, गंगनानी और नेलांग में फ्लैश फ्लड का खतरा है. उत्तरकाशी के संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई है.

कुछ वॉटरशेड इलाकों में अचानक बाढ़ का कम से मध्यम खतरा है. भारी बारिश के बीच नदी-नालों के जलस्तर पर प्रशासन की नजर है. फ्लैश फ्लड के खतरे को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है. नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की  है. उत्तरकाशी में मौसम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

आसमान से आफत, जमीन पर उफान :
चमोली की नीति घाटी में बादल फटने से भारी नुकसान की सूचना मिली है. तमक क्षेत्र में बादल फटने की सूचना से हड़कंप मच गया है. तेज बारिश के बाद तमक नाला उफान पर है, प्रशासन अलर्ट है. नीति घाटी में नुकसान का आकलन करने में प्रशासन जुटा है.

संवेदनशील इलाकों पर प्रशासन ने निगरानी बढ़ाई है. बादल फटने के बाद राहत-बचाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोर्चा संभाला है. नीति घाटी में मौसम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.