
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित किया गया. 'मन की बात' कार्यक्रम का आज 140वां एपिसोड प्रसारित हुआ. इस दौरान मोदी ने iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म की खासियत बताई. सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध है. 20-25 साल की सरकारी सेवा के बाद भी कर्मचारी नई तकनीक सीख रहे.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीक के कोर्स को लेकर कर्मयोगियों में उत्साह है. 200 से ज्यादा AI कोर्स में सवा 3 करोड़ से अधिक कोर्स कंप्लीशन है. संचार साथी ऐप से खोए हुए मोबाइल की जानकारी मिल सकेगी. मोबाइल के IMEI नंबर के जरिए फोन को ब्लॉक कराने की सुविधा उपलब्ध है. पुलिस में शिकायत के साथ संचार साथी पोर्टल पर जरूरी जानकारी देनी होगी. मोबाइल ब्लॉक होने के बाद नया सिम डालकर भी इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.
समाज में कई तरह की चुनौतियांः
दुनियाभर में भारत के युवाओं की चर्चा है. हमारे युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं. समाज में कई तरह की चुनौतियां है. युवाओं के सपनों के सामने ड्रग्स, नशा बड़ी चुनौती है. देशभर में नशामुक्ति अभियान चल रहा है. इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. कई युवा नशे से लड़कर खुद बाहर आए.
सीखने की कोई उम्र नहींः
जीवन में जब भी हम कुछ नया सीखते हैं, तो हमें एक अलग ही आनंद की अनुभूति होती है और सीखने की तो कोई उम्र भी नहीं होती. आज, मैं, आपसे देश के उन लाखों सरकारी कर्मचारियों की बात करना चाहता हूं, जिनमें कुछ नया सीखने का उत्साह देखने को मिल रहा है.
बिहार म्यूजियम को 9वां स्थानः
हम जब भी किसी नई जगह पर जाते हैं, तो हमारी इच्छा वहां की प्रसिद्ध जगहों को देखने की, वहां के खान-पान का आनंद लेने की होती है. मेरा आपसे एक आग्रह है, आप जहां भी घूमने जाएं, वहां के म्यूजियम्स के बारे में भी जरूर पता करें. हाल ही में, भारत के म्यूजियम्स से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें आई हैं, जो बहुत उत्साह बढ़ाने वाली हैं. पटना में स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियम्स की एक लिस्ट में 9वां स्थान मिला है.